Patna

Mar 26 2024, 14:06

चिराग पासवान ने अपने परिवार के खेली होली, देश और प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामना

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान अपने परिवार के साथ होली खेली और लोगो को होली की बधाई दी। सांसद ने कहा कि काफी समय के बाद हम लोग पटना में पूरे परिवार के साथ होली मना रहे हैं। दो-तीन साल हमलोग के लिए हमारे परिवार के लिए मेरी पार्टी के लिए कठिन साल रहा।

आज बहुत समय के बाद मुझे लगता है कि पापा के जाने के बाद संभवत पहली बार पार्टी परिवार में नई खुशियां आई है। जिस तरीके से पार्टी को मजबूती मिली है जिस तरीके से परिवार में नई खुशी आई है। एक लंबे समय के बाद इतने उत्साह के साथ हम लोग होली मना रहे हैं। बस उम्मीद करता हूं आशा करता हूं कि न सिर्फ मेरे परिवार में बल्कि इस देश के हर परिवार में होली ऐसे ही खुशियों के रंग लेकर आए। हर किसी के जीवन इसी तरीके से खुशियों के रंग से भरा रहे ।

5 सीट मिलने और चुनाव में जाने के सवाल पर सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है। परिवार में खुशी है इतना जोश है माहौल है और आज इस होली के मौके पर मैं मेरे प्रधानमंत्री को आदरणीय नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गठबंधन के तमाम साथी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सबको जहां एक तरफ होली की शुभकामनाएं देता हूं। वही एक मजबूत सहयोगी होने के नाते यह विश्वास दिलाता हूं मेरे प्रधानमंत्री को खासकर की इस होली के रंग जैसे खुशियां लेकर ऐसी ही होली हम लोग पुनः 4 जून को मनाएंगे जब हमारी पार्टी हमारा गठबंधन बिहार में 40 से 40 सीट जीतेगा और देश भर में 400 के पार सीटों के पास हमें सरकार बनाएंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 26 2024, 11:30

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने आवास पर जमकर खेला होली, बोले-कोरोना काल के बाद पहली बार खुलकर मना रहे यह त्योहार

पटना : इससाल होली का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बीते सोमवार 25 मार्च को होली मनाया गया। वहीं बिहार समेत कई राज्यों में आज 26 मार्च को होली मनाया जा रहा है। लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मना रहे है। 

इधर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर जमकर होली खेली है। विजय सिंहै ने अपने आवास पर अपने कार्यकर्ताओं व परिवार के लोगों के साथ जमकर होली खेली और एक-दूसरे क रंग, अबीर और गुलाल लगा होली की शुभकामना दी। वहीं इस दौरान वे ढोल ताशे के बीच होली की गीत भी गाते नजर आए। 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कल के बाद पहली बार खुलकर होली खेल रहा हूं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी लोगों के जीवन ऐसे ही खुशी और हर्षोल्लास का रंग भरा रहे। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 26 2024, 09:47

राजधानी पटना में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, कई घायल

पटना : सरकार और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। लोगों को यह सलाह दी जाती है कि गाड़ी धीमी गति से चलाए और सुरक्षित रहे। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। जिसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ता है। 

आज राजधानी पटना में इसी मनमानी का नतीजा सामने आया है। राजधानी पटना के बेली रोड पर राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने जैसे ही यू टर्न लिया डिवाइस पर टकरा गया। 

घटना में कई लोग की घायल होने की खबर है और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जाता है की गाड़ी की स्पीड 120 से ज्यादा थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 25 2024, 14:50

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा बयान, कांग्रेस को जरुरत से ज्यादा दी जा रही सीट

पटना : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर राजद की मनमानी और कांग्रेस की नाराजगी के बीच राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।  

राजद द्वारा लोकसभा प्रत्याशी को सिंबल दिए जाने पर कांग्रेस के एतराज पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जरूर से ज्यादा सीट दी जा रही है , जिस कारण से सीट बंटवारे में दिक्कत सामने आ रही है।

महागठबंधन में सबसे बड़े भाई की भूमिका में मजबूत दल राजद है। राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव निकालना है। राजद के कंधे पर ही महा गठबंधन को बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। सहयोगी दल चाहे माले हो या कांग्रेस अपने जन आधार को देखकर ही सीट मांगे। 

उन्होंने कहा कि राजद ने महागठबंधन के सहयोगी दलों से उम्मीदवारों की जानकारी मांगी थी मगर उनलोगों ने नहीं दिया। उम्मीदवारों की जानकारी जब महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने राजद को नहीं दी तब लालू यादव ने सिंबल बांट दिया। दिल्ली में सभी लोग गए हैं इस विषय पर बात करने के लिए।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 25 2024, 12:15

होली के मौके पर कभी लालू आवास पर मचता था धमाल, आज पसरा है सन्नाटा

पटना ; एक समय था जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास पर जमकर होली होती थी। लालू प्रसाद के यहां का लठमार होली पूरे देश में प्रसिद्ध था। समय बदला राजनीतिक समीकरण बदला साथ ही साथ लालू प्रसाद यादव का सेहत भी बदल गया। 

अब इनके यहां वह गुजरे जमाने जैसा होली नहीं होता है। इस बार भी लालू आवास पर होली नहीं हो रही है। लालू आवास पर बिल्कुल सन्नाटा है। ना तो कोई कार्यकर्ता है ना तो कोई परिवार के सदस्य। सभी लोग दिल्ली जा चुके हैं और लालू आवास पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा है। 

यह वही आवास है जहां होली के दिन सुबह से हजारों लोगों और मीडिया कर्मियों की भीड़ होती थी। सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक गेट खुला रहता था। शाम में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां सन्नाटा पसरा रहता है।  

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 25 2024, 10:25

राजधानी पटना में अगजा मांगने के दौरान चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बीती रात दिदारगंज थाना क्षेत्र में अगजा को गोइठा मांगने के दौरान एक युवक की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गयी है। मृतक की पहचान खासपुर के रितिश कुमार के रुप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि बीती रात रितेश कुमार अगजा के लिए घर-घर गोइठा मांग रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक के पास जब रितेश गोइठा मांगने गया तब रितेश की हत्या चाकू से मारकर कर दी गयी। होली जैसे त्योहार में इस तरह की घटना के बाद पूरा गांव स्तब्ध है औऱ खुसी के जगह मातम पसर गया है।घर बालो का रोकर बुरा हाल हो गया है। 

इधर पुलिस को इस मामले की जानकारी जैसे ही मिली पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी जिसके बाद मामले की जांच में लग गयी है।

ग्रामीणों ने कहा कि युवक को जब चाकू मारा गया तब लोग उसे तत्काल पीएमसीएच इलाज़ के लिए लेकर भागे लेकिन उसकी मौत इलाज़ के क्रम में हो गयी।

इस घटना के बाबत जब दिदारगंज थानेदार मिथलेश कुमार से बात हुई तो उन्होंने घटना की पुष्टि की है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की धरपकड़ भी नही हुई है।

Patna

Mar 25 2024, 09:47

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से एकबार फिर टिकट मिलने पर सांसद रामकृपाल यादव ने शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र की जनता का जताया आभार

पटना : बीते रविवार को बीजेपी ने बिहार के अपने सभी 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। इसबार कई वर्तमान सांसदों जहां टिकट कट गया है। वहीं सांसदों पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा भरोसा जताते हुए उनके वर्तमान सीट पर ही प्रत्याशी बनाया गया है। जिसमें पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव का नाम भी शामिल है। 

पाटलीपुत्र से वर्तमान बीजेपी सांसद राम कृपाल यादव पर तीसरी बार पार्टी ने भरोसा जताते हुए इन्हे अपना प्रत्याशी बनाया है। वही एक बार फिर पाटलिपुत्र से टिकट मिलने पर रामकृपाल यादव ने अपने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह और बिहार के शिष्य नेतृत्व का धन्यवाद दिया है और उन्होंने कहा है कि एक बार फिर से पाटलिपुत्र के उम्मीदवार बनाने के लिए मैं तहे दिल से उनका आभार व्यक्त करता हूंय़ जिन्होंने एक बार फिर से मुझे पाटलिपुत्र के जनता का सेवा का मौका दिया है। 

कहा है कि साथ ही साथ मैं पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के सभी जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके प्यार और विश्वास के चलते मुझे यह मौका मिला है। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 24 2024, 21:45

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सीटों पर उम्मीदवारों की कर दी घोषणा, देखे सूची


पश्चिमी चंपारण से संजय जयसवाल पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद मधुबनी से अशोक कुमार यादव अररिया से प्रदीप सिंह दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिकरीवाल सारण से राजीव प्रताप रूडी उजियापुर से नित्यानंद राय बेगूसराय से गिरिराज सिंह पटना पाटलिपुत्र से

राम कृपाल यादव आरा से आर के सिंह बक्सर से मिथिला तिवारी को टिकट दिया गया है वहीं बक्सर से वर्तमान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया गया है

 सासाराम से शिवेश राम औरंगाबाद से सुशील सिंह नवादा से विवेक ठाकुर को टिकट मिला है तो मुजफ्फरपुर से वर्तमान सांसद अजय निषाद का टिकट भी काट दिया गया है

 सासाराम से वर्तमान सांसद छेदी पासवान का भी टिकट काट दिया गया है

Patna

Mar 24 2024, 17:32

दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, चिराग ने कहा-एनडीए की झोली मे इसबार बिहार से 40 और


पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान अपनी मां पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर और वैशाली की संसद बीना देवी के साथ आज पटना पहुंचे।

पटना एयरपोर्ट चिराग पासवान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद देता हूं कि हमको एनडीए गठबंधन में इज्जत मिली। उन्होंने कहा कि अब हम लोग का लक्ष्य है कि बिहार में 40 सीट जीते और नरेंद्र मोदी के झोली में 400 सीट डाल दे।

पशुपति पारस उनके चाचा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर बंधन का फैसला था गठबंधन में क्या हुआ नहीं हुआ यह हमें पता नहीं है। आगे क्या फैसला करना है यह उन्हीं को पता है। पहले कभी फैसला उन्होंने ही किया था आगे भी फैसला उन्हीं को करना है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 24 2024, 10:52

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पहुंचे पटना, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पटना : लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आज पटना पहुंचे। बिट्टू गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए पटना पहुंचे हैं। जहां उनका पार्टी के नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पटना दौरे और देश की वर्तमान राजनीति को लेकर बात की। 

उन्होंने कहा कि पटना में सबसे पहले वे पटना साहब जाकर गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे। वही यह प्रार्थना करेंगे कि पूरे देश में सुख शांति के साथ चुनाव हो। 

वहीं अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि विपक्ष कुछ कहे लेकिन मैं पंजाब से हूं। मैं बता सकता हूं यह सबसे बड़ा चालबाज सबसे बड़ा धोखेबाज जो उस टाइम स्वराज की बात करते हुए लोकपाल की बात करते थे। अन्ना हजारे जी ने भी इनके खिलाफ बयान दिया है। 

बिट्टू ने कहा कि शराब घोटाला दिल्ली में पकड़ी गई है। वहीं पंजाब में भी आवकारी नीति लागू की है। वहां भी 5 करोड़ का घोटाला है। अब पंजाब की बारी है इसके बाद और बिल्कुल झूठ बोलकर सफेद झूठ बोलकर इस आदमी ने मीडिया पर प्रचार किया है। इन्होंने ग्राउंड पर कुछ नहीं किया है। सिर्फ झूठ बोला है सड़कों पर शोर मचाया है। 

सांसद ने कहा मैं अभी अपोजिशन पार्टी से कहूंगा कि इनका साथ नहीं देना चाहिए। क्योंकि इसने पंजाब में हमारे हर छोटे से छोटे लीडर को विजिलेंस के माध्यससे पकड़ कर जेल में डालने का काम किया है। इसलिए जैसा इसने किया वैसा इसके साथ भगवान ने किया है। 

पटना से मनीष प्रसाद